सितम्बर | मृत्युदण्ड की समाप्ति के लिए

आइये, हम प्रार्थना करें कि मृत्य दण्ड, जो मानव प्राणी की प्रतिष्ठा पर आक्रमण करता है उसे हर देश में वैध रूप से समाप्त किया जा सके।.

Pope Francis – September 2022

सितम्बर माह की प्रार्थना की प्रेरिताई में संत पापा फ्राँसिस ने मृत्यु दण्ड को समाप्त किये जाने के लिए प्रार्थना का आह्वान किया है क्योंकि यह ईश्वर के सबसे मूल्यवान उपहार ‘जीवन’ को नष्ट कर देता है। यह प्रतिशोध को भड़काता है। व्यक्ति को अवसर मिलना चाहिए क्योंकि वह अंतिम क्षण में भी मन-परिवर्तन कर, बदल सकता है।

हर दिन, विश्व में मृत्युदण्ड के लिए “नहीं” बढ़ रही है। कलीसिया के लिए यह एक आशा का चिन्ह है।

कानूनी दृष्टिकोण से यह आवश्यक नहीं है।

समाज, अपराधियों को खुद को मुक्ति दिलाने की संभावना से निश्चित रूप से वंचित किए बिना, प्रभावी रूप से अपराध का दमन कर सकता है।

हमेशा, हर कानूनी सजा में, आशा की एक खिड़की होनी चाहिए।

मृत्यु दंड पीड़ित को न्याय नहीं दिलाता, बल्कि प्रतिशोध बढ़ाता है। और यह न्याय की किसी भी संभावित विफलता को रोकता है।

इसके अलावा, मृत्यु दण्ड नैतिक रूप से अस्वीकार्य है, क्योंकि यह हमें प्राप्त सबसे महत्वपूर्ण उपहार ˸ जीवन को नष्ट करता है। आइये हम इस बात को न भूलें कि व्यक्ति अंतिम क्षण तक मन-परिवर्तन कर सकता है और बदल सकता है।

और सुसमाचार के आलोक में, मृत्यु दण्ड अस्वीकार्य है। आज्ञा, “तुम हत्या नहीं करोगे” निर्दोष और दोषी दोनों के लिए है।

इसलिए मैं सभी भली इच्छा रखनेवाले लोगों से अपील करता हूँ कि पूरे विश्व में मृत्यु दण्ड को समाप्त करने के लिए संगठित हों।

आइये, हम प्रार्थना करें कि मृत्य दण्ड, जो मानव प्राणी की प्रतिष्ठा पर आक्रमण करता है उसे हर देश में वैध रूप से समाप्त किया जा सके।

Credits

Campaign title:

The Pope Video – September 2022: For the abolition of the death penalty

A project by Pope’s Worldwide Prayer Network

In collaboration with Vatican Media

Creativity and co-production by:

Gaia Valeria Rosa, Diego Angeli and Andrea Schneider Graziosi

Benefactors

Media partners:

Aleteia

Thanks to:

Museo Carceri “Le Nuove”
Nessun uomo è un’isola onlus
Eremo del Silenzio
EssereUmani Onlus
Generazione Ponte
Ilda Curti
Comunità di Sant’Egidio
Sister Helen Prejean
Marylyn Felion
P. Eli Rowdy Lumbo, SJ
P. Aris Miranda, MI (Ministers of the Infirm)
Scott Langley
ACFIL – Associazione Culturale Filippina del Piemonte
P. George Williams S.J.

With the Society of Jesus

adminसितम्बर | मृत्युदण्ड की समाप्ति के लिए